छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को आए कोरोना के नए 259 मामले, रायपुर में सबसे अधिक मरीज

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,10,469 हो गई है. रायपुर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. सरकार के निर्देश पर प्रशासन लगातार लोगों से कोरोना गाईडलाइन का पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर रहा है. नए मामले सामने आने से सरकार की चिंता अभी भी बढ़ी हुई है.

राज्य में शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए हैं. 32 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 259 मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 87, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 11, बालोद से चार, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से छह, बलौदाबाजार से पांच, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 14, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से नौ, कोरिया से 17, सूरजपुर से पांच, जशपुर से नौ, बस्तर से सात, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से दो तथा नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,10,469 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,03,637 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3039 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3793 लोगों की मौत हुई है.राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55009 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 800 लोगों की मौत हुई है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here