छत्तीसगढ़ में 216 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 2 मरीजों की मौत- Covid 19 Update 216 people found corona positive in Chhattisgarh 2 patients died nodbk

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 216 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection) की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 3,13,032 हो गई है. राज्य में मंगलवार को 19 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है, वहीं, 173 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 216 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 68, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 14, बेमेतरा से पांच, कबीरधाम से पांच, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से दो, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से दो, कोरबा से 14, जांजगीर- चांपा से चार, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से पांच, कोरिया से दो, सूरजपुर से आठ, जशपुर से आठ, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से छह, कांकेर से दो तथा बीजापुर से एक मरीज शामिल हैं.

जशपुर से 11 और कांकेर से छह मामले शामिल हैं
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,13,032 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 306352 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि प्रदेश में 2836 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3844 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55717 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 807 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 256 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,12,816 हो गई थी. राज्य में सोमवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी, वहीं संक्रमित सात मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि संक्रमण के 256 नए मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 72, दुर्ग से 47, राजनांदगांव से 15, बिलासपुर से 34, जशपुर से 11 और कांकेर से छह मामले शामिल हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here