राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 3,162 नए मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 796, दुर्ग से 1128, राजनांदगांव से 222, बालोद से 77, बेमेतरा से 124, कबीरधाम से 31, धमतरी से 34, बलौदाबाजार से 53, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 37, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से नौ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15, सरगुजा से 83, कोरिया से 49, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 51, बस्तर से 20, कोंडागांव से 24, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से एक, कांकेर से 21, नारायणपुर से चार और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,37,940 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं 3,16,043 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 17,836 मरीज उपचाराधीन हैं. कोरोना संक्रमण से प्रदेश में कुल 4061 लोगों की मौत हुई है.
रायपुर जिले में सबसे अधिक 62,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित 870 लोगों की जान चली गई है. (भाषा से इनपुट)

