छत्तीसगढ़ में 25 लाख के हीरे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक
हीरा तस्कर को गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की गरियाबंद पुलिस ने ओड़िशा (Odisha) की सीमा के नजदीक से एक हीरा तस्कर(Diamond smuggler) को गिरफ्तार कर किया है. आरोपी से पास से 171 नग हीरा बरामद किया है जिसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद जिले में पुलिस (Police) ने हीरा (Diamond) तस्कर से 25 लाख रुपये कीमत के 171 नग हीरे बरामद किया हैं. पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है. गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओड़िशा (Odisha) की सीमा पर पुलिस ने शनिवार शाम नाकाबंदी कर हीरा तस्कर नूतन पटेल (55) को गिरफ्तार कर किया है. पुलिस ने आरोपी से 171 नग हीरा बरामद किया है जिसकी कीमत 25 लाख रूपए आंकी गई है.

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बहुमूल्य हीरा अपने पास रखकर बिक्री करने मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 05, डब्ल्यू 9467 में पायलीखंड (जुगाड़) की ओर से सीनापाली ओडिशा की ओर जा रहा है. सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी देवभोग को टीम गठित कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक हर्षवर्धन बैस ने ग्राम कैटपदर ओडिशा बार्डर के पास नाकाबंदी कर मोटर साइकिल चालक को पकड़ा. चालक आरोपित नूतन पटेल पिता श्याम सुंदर पटेल (55 वर्ष) निवासी गोडाल थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से तलाशी लेने पर 171 नग हीरा मिला.

आरोपित से पूछताछ करने पर वह कोई कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया. जिस पर उसके खिलाफ थाना देवभोग में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित के पास से नीले रंग के प्लास्टिक झिल्ली के अंदर एक सफेद कागज की पुड़िया में चार बड़ा और 167 छोटा कुल 171 नग हीरा पत्थर खनिज पदार्थ जुमला कीमती 25 लाख रुपये जब्त किया गया है. साथ ही एक मोटर साइकिल सीजी 05 डब्ल्यू, 9467 कीमती 30,000 रुपये भी बरामद किया गया. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक हर्षवर्धन बैस, सउनि खुमानलाल महिलांग, आरक्षक सुनील पांडेय, भरत सेन और प्रआर राघवेन्द्र सिंह, अंगद राव, आरक्षक सुशील पाठक, दीप्तनाथ प्रधान, चुड़ामणी देवता, जय प्रकाश मिश्रा का कार्य सराहनीय रहा.

ये भी पढ़ें- Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1172 नए मामले आए सामने, 14 मरीजों की मौत




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here