अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,07,790 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 2,99,856 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4190 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3744 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,217 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 787 लोगों की मौत हुई है.
4,290 मरीजों का इलाज चल रहा है
बता दें कि कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 186 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई. तब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,525 तथा मृतकों की कुल संख्या 3,741 हो गई थी. स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि अब तक यहां 2,99,494 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 4,290 मरीजों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया था कि रायपुर जिले में 43 नए मामले सामने आए हैं. 6 लोगों में से तीन की मौत रविवार को हुई, जबकि बाकी लोगों की मौत शनिवार को हुई थी.

