छत्तीसगढ़ में 290 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, एक मरीज की मौत- Covid 19 Update Corona virus confirmed in 290 people in Chhattisgarh one patient dies nodbk

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 290 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,14,098 हो गई है. राज्य में शनिवार को 31 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है, वहीं 226 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है. राज्य में संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 290 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 98, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से 33, बालोद से तीन, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से छह, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से 12, महासमुंद से चार, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से तीन, कोरबा से नौ, जांजगीर- चांपा से तीन, मुंगेली से एक, सरगुजा से नौ, कोरिया से नौ, सूरजपुर से छह, बलरामपुर से चार, जशपुर से छह, बस्तर से सात, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से पांच, कांकेर से एक, नारायणपुर से एक और बीजापुर से एक मरीज शामिल हैं.

तीन मरीजों की मौत हुई थी
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,14,098 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,07,522 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2721 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3855 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 56,068 लोगों के संक्रमित होने पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से 809 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 274 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,13,808 हो गई थी. राज्य में शुक्रवार को 20 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी, वहीं, 197 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है. राज्य में संक्रमण से और तीन मरीजों की मौत हुई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here