मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कोंडागांव ने डीईओ (DEO, स्टाफ नर्स, एएनएम(ANM) के साथ अन्य पदों के लिए छत्तीसगढ़ के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन सभी पदों पर कुल 59 भर्तियां होनी है.
चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा. इंटरव्यू 28 जनवरी से 1 फरवरी 2021 के बीच होगा.
जरूरी तारीखेंवॉक इन इंटरव्यू की तारीख 28, 29, 30 जनवरी और 1 फरवरी है.
वैकेंसी डिटेल
सुपर स्पेशलिस्ट: 11 पद
चिकित्सा अधिकारी: 10 पद
डेंटिस्ट / सर्जन: 02 पद
स्टाफ नर्स: 03 पद
DEO: 10 पद
एएनएम: 15 पद
अटेंडेंट: 03 पद
डायलिसिस तकनीशियन: 02 पद
पद के अनुसार योग्यता
सुपर स्पेशलिस्ट: संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के साथ संबंधित विशेषता में एमबीबीएस और पीजी डिग्री या डिप्लोमा.
चिकित्सा अधिकारी: संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के साथ संबंधित विशेषता में एमबीबीएस और पीजी डिग्री या डिप्लोमा.
डेंटिस्ट / सर्जन: छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के साथ एमडी अनिवार्य. या बीडीएस के साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है.
स्टाफ नर्स: बीएससी या जीएनएम पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो.
DEO: 12वीं पास, कम से कम एक साल का डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन हो.
ANM: ANM कोर्स भारत नर्सिंग बोर्ड और छत्तीसगढ़ नर्सिंग पंजीकरण परिषद में पंजीकरण हो.
परिचारक: कक्षा 8th वीं पास हो.
डायलिसिस तकनीशियन: डायलिसिस तकनीशियन और पंजीकरण सीजी पैरामेडिकल काउंसिलिंग बोर्ड में डिप्लोमा हो.
कुल वेतन
सुपर स्पेशलिस्ट: 1.90 लाख से 2.30 लाख प्रति माह.
चिकित्सा अधिकारी: 80,000 से 90,000 प्रति माह.
डेंटिस्ट / सर्जन: 30,000 प्रति माह.
स्टाफ नर्स: 16,500 प्रति माह.
DEO: 13,650 प्रति माह.
एएनएम: 12,000 प्रति माह.
परिचारक: 8,800 प्रति माह.
डायलिसिस तकनीशियन: 25,000 प्रति माह.
आवेदन कैसे करें
-CMOH कोंडागांव की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-पद का चयन करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें.
-आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें.
-भरे गए आवेदन पत्र को इंटरव्यू के समय फोटोग्राफ और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ जमा करें.
फॉर्म जमा करने का पता: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यालय, जिला: कोंडागांव, छत्तीसगढ़.
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/
ये भी पढ़ें
SSC CHSL Result 2019: 44856 अभ्यर्थी सफल, यहां चेक करें अपना रोल नंबर
Bihar Board Exams: इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले नोट कर लें ये तारीख
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

