छत्तीसगढ़: युवती को लिफ्ट देने के बहाने 300 KM तक ले गए आरोपी, रास्ते में कई बार किया गैंगरेप | kondagaon – News in Hindi

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोंडागांव (Kondagaon) जिले में युवती को लिफ्ट देने के नाम पर ट्रक में सवार कर तीन युवकों पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) करने का आरोप लगा है.

कोंडागांव. देश भर में इन दिनों बलात्कार (Rape) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में हुए दुष्कर्म का मामला अभी शांत नही पड़ा है कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोंडागांव (Kondagaon) जिले में युवती को लिफ्ट देने के नाम पर ट्रक में सवार कर तीन युवकों पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपियों को राजधानी रायपुर के करीब सिलतरा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. जबकि पीड़िता को सखी केंद्र कोंडागांव में रखा गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती बनियागांव से बीते 1 अक्टूबर को कोंडागांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी. तभी ट्रक क्रमांक सीजी 18 एच 0735 को ड्राइवर ने रोका और कोंडागांव छोड़ दूंगा कहकर ट्रक में बैठा लिया, लेकिन कोंडागांव पहुंचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को नहीं रोकी और सीधा केशकाल घाट तक ले आया. शिकायत के मुताबिक केशकाल में ट्रक में सवार तीनों युवकों, चालक बसन्त गुप्ता, संदीप गुप्ता और संजय युवती के साथ लगातार अनाचार किया और फिर अपने साथ सिलतरा (धरसींवा) लेकर चले गए.

आरोपी गिरफ्तार
केशकाल थाना के उप निरीक्षक आरपी सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सिलतरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पीड़ित युवती ने आपबीती बताते हुए कहा की सिलतरा में ट्रक से लोहगिट्टी को अनलोड कर रहे थे, तभी वह किसी प्रकार से ट्रक से भाग कर पास के होटल में जा कर अन्य लोगों को हुई घटना के बारे में जानकारी दी. तभी स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 में काल कर पुलिस को शिकायत किया. इसके बाद तुंरत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here