छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटी के एग्ज़ाम होंगे ऑनलाइन, घर बैठ लिख सकेंगे आंसर 

इस साल भी बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स एग्ज़ाम को लेकर संशय की स्थिति में थे और उच्च शिक्षा विभाग के दो आदेशों ने कन्फ्यूज़न और बढ़ा दिया था जिसके बाद ये तय है कि यूनिवर्सिटी के सभी एग्ज़ाम ऑनलाइन ही लिये जाएंगे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सभी यूनिवर्सिटी के लिए ये आदेश जारी कर दिया गया है कि सभी परीक्षाएं ऑनलाइन या घर में क्वेशचन पेपर भेजकर ली जाए. प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसलिए उच्च शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है और ऑफलाइन एग्ज़ाम पर रोक लगा दी गयी

राज्य के गवर्मेंट और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ के लिए ये आदेश लागू होगा. यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएशन में फाइनल इयर और सेमेस्टर के भी एग्ज़ाम इसी मोड में लिये जाएंगे . फाइनल ईयर की ब्लेंडेड मोड में आयोजित करने की अनुमति दी गयी है जिसमें परीक्षार्थी के घर प्रश्नपत्र भेजकर एक निश्चित समय सीमा के भीतर आंसर लिखकर भेजना होता है.

सुबह निकाला गया अलग आदेश शाम तक बदला गया
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं को लेकर दो आदेश जारी किये गये थे सुबह फाइनल ईयर और सेमेस्टर के एग्ज़ाम ऑफलाइन और बाकी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में लेने का आदेश जारी किया गया था लेकिन शाम तक सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन और ब्लेंडेड मोड में लिये जाने का आदेश जारी किया गया.नोटिस 1-

नोटिस 2-

ये भी पढ़ें-
Schools Summer Break 2021: हरियाणा के स्कूलों में 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित
Postponed Interview 2021: यूपी में प्राचार्य भर्ती के 3 से 13 मई के बीच होने वाले इंटरव्यू स्थगित, जानें डिटेल

आपको बता दें पिछले साल भी यूनिवर्सिटी के एग्ज़ाम ऑनलाइन ही लिये गये थे जहां छात्रों को उनके ईमेल और व्हाट्एप्प पर क्वेशचन पेपर दिये गये थे और निर्धारित समय तक जमा करने कहा गया था. इस साल भी बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स एग्ज़ाम को लेकर संशय की स्थिति में थे और उच्च शिक्षा विभाग के दो आदेशों ने कन्फ्यूज़न और बढ़ा दिया था जिसके बाद ये तय है कि यूनिवर्सिटी के सभी एग्ज़ाम ऑनलाइन ही लिये जाएंगे.

सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here