छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( सीजीपीएससी ) ने प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी क्र दिया है
परीक्षार्थी एडमिट कार्ड सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 3, 2021, 9:43 PM IST
प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े डिटेल
प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए 18, 19, 20 व 21 जून 2021 की तारीख तय की गई है. प्रारंभिक परीक्षा की का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
http://psc.cg.gov.in पर जाएं.
डाउनलोड एडमिट कार्ड के ऊपर क्लिक करें.
अपनी लॉग-इन डिटेल्स डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
कैसा होगा प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा कुल 2 पेपर कराए जाएंगे. जिसमें प्रत्येक पेपर 200 अंकों की होगी. हर परीक्षा में कुल प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षार्थियों को यह याद रखना होगा की परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काटा जाएगा. दोनों ही पेपर के लिए दो-दो घंटे का समय दिया जाएगा. पहले पेपर में जनरल स्टडीज विषय की परीक्षा होगी. वहीं, दूसरे पेपर में एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा.
ये भी पढ़ें
CBSE Exams Date sheet: CBSE 10th,12th की डेटशीट जारी, 4 मई से परीक्षाएं
Jobs in Indian Army: भारतीय सेना में निकली भर्तियां, 5 जिले के युवाओं के लिए मौका
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

