छत्तीसगढ़ विधानसभा में गफलत, 505 करोड़ के अनुपूरक बजट में 1600 करोड़ की मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुपूरक बजट के दौरान बवाल मच गया. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुपूरक बजट के दौरान बवाल मच गया. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गफलत. शून्य के चक्कर मेंं गलत हो गई बाढ़ राहत की राशि. भाजपा ने पूछा आखिर गलत बजट पर चर्चा कैसे करें. मामले पर देर तक बवाल मचा रहा.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 25, 2021, 8:41 AM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को अजीब वाकया देखने को मिला. यहां वित्तीय वर्ष 2020-21 का तीसरा अनुपूरक बजट पारित तो हो गया, लेकिन कुछ गफलत की वजह से जबरदस्त हंगामा हुआ.

गौरतलब है कि 505 करोड़ 700 रुपए के इस बजट की एक मद में 1600 करोड़ रुपए का जिक्र था. यही हंगामे का कारण बना. विपक्ष ने इस मद पर सवाल उठाए. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, गलत बजट पर चर्चा कैसे होगी.

भाजपा ने कहा- चर्चा किस पर करें

दरअसल अनुपूरक बजट की बाढ़ राहत राशि में 16 करोड़ में दो शून्य अधिक लिखे हुए थे. चूंकी, शब्दों में 1600 लाख लिखा हुआ था, लेकिन अंकों में यह 1600 करोड़ हो गया था. चर्चा की शुरुआत होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस ओर ध्यान दिलाया. उन्होंने कहा कि इस मद की पहली लाइन में 1600 लाख की मांग की गई है और दूसरी लाइन में 1600 करोड़ की मांग. इसमें से किस राशि पर चर्चा की जाएगी. विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, अगर यह बदला नहीं गया तो पूरा बजट डिफंड हो जाएगा. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि हमें 1600 करोड़ रुपए की मांग पर चर्चा करना है या फिर 505 करोड़ रुपए की मांग पर.सीएम ने किया हस्तक्षेप- पिछली सरकार में भी हुईं गलतियां

इस बवाल के बीच कांग्रेस विधायकों ने विपक्ष के आरोपों को गलत बताया. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह टाइपिंग की गलती है. शब्दों में सही लिखा है, इसलिए उसे माना जाना चाहिए. बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- संबंधित मद संख्या में 1600 करोड़ की जगह 16 करोड़ पढ़ा जाए. चर्चा का जवाब देते हुए CM भूपेश बघेल ने कहा, विपक्ष ने टाइपिंग की गलती को लेकर हाय-तौबा मचाई, जबकि ऐसी त्रुटियां पिछली सरकार के कार्यकाल में भी हुई थीं. उन्होंने कहा, 2015-16 के दूसरे अनुपूरक बजट में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 10 हजार करोड़ की गलती की थी. उसी साल के बजट के स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण मद में 2480.37 की जरूरत थी. आपने उसमें लिखा था 24 करोड़ 80 लाख 37 हजार लाख की आवश्यकता है. यह उन लोगों का काम था, जो अभी की गलती को ब्लंडर बता रहे हैं.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here