नक्सली अपने संगठन की ही एक महिला से शादी करना चाहता था.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले के कोंटा ब्लाक के घोर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा से 8 किलोमीटर दूर स्थित चिमलीपेंटा गांव के पास सुबह एक शव मिला. जिसकी शिनाख्त इरपा नागेश पिता मुत्ता के रूप में हुई.
चिमलीपेंटा गांव में हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कोंटा ब्लाक के घोर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा से 8 किलोमीटर दूर स्थित चिमलीपेंटा गांव के पास सुबह एक शव मिला. जिसकी शिनाख्त इरपा नागेश पिता मुत्ता के रूप में हुई. गांव के समीप शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में काफी दहशत का महौल हो गया. इधर जानकारी मिलते ही पुलिस अपने मुखबिरों से जानकारी जुटाने में लग गई. क्योंकि जगरगुंडा से 8 किलोमीटर दूर घोर नक्सल इलाका जो खासकर बटालियन वाला इलाका है. इसलिए पुलिस नहीं पहुंच पाई है.
जनअदालत लगाकर की हत्यासूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, गांव के पास ही जंगल मे नक्सलियों ने जनअदालत लगाई थी, जिसमें नागेश की हत्या का फरमान सुनाया गया और हत्या कर दी गई. न्यूज18 से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि मृतक नागेश नक्सल संगठन का सदस्य था और वह संगठन में किसी महिला नक्सली से शादी करना चाहता था. लेकिन नक्सल संगठन नहीं चाहता था कि वह शादी करे. इसलिए उसे मार दिया गया. अभी और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. नक्सली पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन का ऐसा सितम: रायपुर के इस बाजार में हर माल बिक रहा बस ₹10 में
छत्तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 8, 2020, 3:59 PM IST