छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. (सांकेतिक फोटो)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के मामले अब चिंताजन स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं. प्रदेश में 9 सितंबर को 24 घंटे के भीतर 2818 नए कोविड-19 (Covid-19) मरीजों की पहचान की गई.
छत्तीसगढ़ में 9 सितंबर की देर रात जारी कोरोना मीडिया बुलेटिन के मुातबिक प्रदेश में अब तक कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 52 हजार 932 हो गई है. इनमें से 2818 मरीजों की पहचान तो बीते बुधवार को ही की गई. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 हजार 41 हो गई है, जो कुल मरीजों की संख्या के 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है. एक्टिव मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: PM नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन को खास बनाएगी एमपी BJP, होंगे ये 70 नेक काम
अब तक 477 मौतेंराज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के संक्रमण से अब तक राज्य में 477 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अब तक 23938 मरीजों के ठीक होने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इसके अलावा प्रदेश के कई जन प्रतिनिधि भी इसकी चपेट में हैं. बीते सप्ताह राजनांदगांव की पूर्व महापौर शोभा सोनी व पत्रकार पूरन साहू की मौत कोरोना बीमारी के कारण हो गई थी.