1. भारत से उबटन
विवाह पूर्व समारोहों से पहले शरीर और चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले उबटन से त्वचा को एक नई चमक मिलती है। उबटन ज्यादातर बेसन, चंदन और हल्दी को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसमें गुलाब जल या दूध का प्रयोग करते हैं। अपनी त्वचा की आवश्यकताओं के आधार पर कुछ लोग इसमें जड़ी-बूटियों और यहां तक कि आवश्यक तेलों का भी इस्तेमाल करते हैं।
2. ग्रीस से दही और जैतून का तेल
ग्रीक योगहर्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इससे आप एक एक प्रभावी फेस मास्क भी तैयार कर सकती हैं। दही में प्राकृतिक लैक्टिक एसिड होता है, जो आपके पोर्स को साफ करने का काम करता है, जबकि जैतून का तेल स्वच्छ, त्वचा को हाइड्रेट करता है। स्थानीय लोग अपनी त्वचा पर दही का इस्तेमाल सनबर्न को दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
3. मोरक्को से आर्गन का तेल
यह गुणकारी तेल मोरक्को के आर्गन के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है। यह विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और फैटी एसिड में समृद्ध है, जो इसे आपके आंतरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाता है और आपकी त्वचा और बालों को हाइड्रेट करता है। यह तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो इसे हेयर सीरम का आदर्श विकल्प बनाता है।
4. चीन से पर्ल पाउडर
चीन में हजारों साल से इस कीमती सामग्री का इस्तेमाल स्किन ब्राइटनिंग एजेंट और कोलेजन बूस्टर के रूप में किया जा रहा है। पर्ल पाउडर को मौखिक रूप से सेवन किया जा सकता है या स्किनकेयर फॉर्मूलों में मिश्रित किया जा सकता है। साथ ही इसे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। यह कोलेजन को बढ़ाता है और आपके बालों, त्वचा और नाखूनों की गुणवत्ता में सुधार करता है।
Source link


