सूरजपुर में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. सांकेतिक फोटो.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के तीन नए मामले शुक्रवार को सामने आए. तीनों संक्रमित सूरजपुर (Surajpur) जिले से हैं.
सूरजपुर के कलेक्टर दीपक सोनी ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि ‘शिविर में पहला पॉजिटिव केस 28 अप्रैल को मिला था. इसके बाद से शिविर में ठहराए गए लोगों और वहां सेवा दे रहे व संपर्क में रहे लोगों को क्वॉरंटाइन कर दिया गया था. आज शाम की रिपोर्ट में शिविर में सेवा दे रहे एक पुलिस जवान, एक रसोइया और एक पंचायत सचिव में संक्रमण की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट आने के बाद इनके इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है. शिविर से संबंधित 6 लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से 3 झारखंड के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं. जिनमें 1 में संक्रमण की पुष्टि 28 अप्रैल व 2 अन्य में 30 अप्रैल को आई रिपोर्ट में हुई.’
राजनांदगांव से भेजे गए थे मजदूर
पहले चरण के लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र होते हुए कई मजदूर छत्तीसगढ़ की सीमा राजनांदगांव जिले में आए थे. प्रशासन द्वारा उन्हें रोककर अस्थाई शिविर में रखा गया था. इसके बाद 14 अप्रैल को लॉकडाउन पार्ट-2 के ऐलान के बाद राजनांदगांव में ठहराए गए झारखंड के मजदूरों को 15 और 17 अप्रैल को जशपुर और सूरजपुर में शिफ्ट कर दिया गया था. सूरजपुर के शिविर में ठहराए गए 3 मजदूरों और उनके संपर्क में आए तीन अन्य लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इनके नमूनों की जांच एम्स व रायपुर मेडिकल कॉलेज के लैब में की गई है.अब तक 43 मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के अब तक 43 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 36 मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. बीते गुरुवार को ही कोरबा जिले के कटघोरा के 2 मरीजों को रायपुर एम्स से डिस्चार्ज किया गया. कोरबा जिले का कटघोरा राज्य का कोरोना हॉट स्पॉट है. कुल 38 में से 27 केस कटघोरा से ही मिले थे. इसके अलावा अब तक रायपुर से 6, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और सूरजपुर से 1-1 मरीज मिले. कटघोरा के अलावा कोरबा से एक और संक्रमित मामला मिला था. वर्तमान में रायपुर के एक और सूरजपुर 6 मरीजों का इलाज जारी है. बाकि सभी मरीज ठीक हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: अफसरों के इस निर्णय से फैला संक्रमण का दायरा, ग्रीन जोन बनेगा कोरोना का हॉट स्पॉट?
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 1, 2020, 11:32 PM IST


