CG 10th Board Result 2021: 20 मई तक घोषित किया जाएगा छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट.
CG 10th Board Result 2021: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित करने की तैयारियां जोरों से की जा रही है. इस बार किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा और रिजल्ट 20 मई 2021 तक घोषित कर दिया जाएगा.
Karnataka SSLC exam 2021: कर्नाटक में 10वीं के एग्जाम्स भी स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 4 लाख से अधिक हुआ है पंजीकरण बता दें इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 4 लाख 61 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और सभी को असाइनमेंट जमा करने के निर्देश भी दिए गए थे. विद्यार्थियों को पहले एनसीसी, एयरविंग, एनएसएस स्काउट गाइड और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर बोनस अंक भी दिए जाते थे, लेकिन कोरोना के कारण इस साल इन गतिविधियां का आयोजन नहीं हो पाया. ऐसे में इस बार बोनस अंक का लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

