छत्तीसगढ़: COVID-19 वैक्सीन पर सियासत तेज, बीजेपी सांसद ने सरकार पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

कांग्रेस ने बीजेपी को कोरोना वैक्सीन पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी. (File)

कांग्रेस ने बीजेपी को कोरोना वैक्सीन पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी. (File)

बीजेपी सांसद सुनील सोनी (Sunil Soni) ने सरकार पर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर भ्रम फैलान के आरोप लगाया. पलटवार करते हुए कांग्रेस (Congress) ने राजनीति न करने की सलाह दी. 

रायपुर. कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर अब सियासत फिर गरमाने लगी है. रायपुर सांसद सुनील सोनी (Sunil Soni) ने सीधे तौर पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कोवैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रही है और वैक्सीन के मामले पर भी सियासत कर रही है. वहीं यह भी कहा कि राज्य सरकार राजनीति के कारण ही कोवैक्सीन को डंप करके रखी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को कोवैक्सीन नहीं लगाना या लगवाना हो तो वह केंद्र सरकार को वापस कर दे या फिर निजी अस्पतालों को दे दे ताकि जिन्हें स्वेक्षा  से लगाना हो वह लगवा सकें.

सरकार पर भड़कते हुए सांसद ने यह भी कहा कि सरकार हर जगह चुनावी रणनीति बनाती है और राजनीति के लिए जीवन रक्षक कोवैक्सीन को डंप कर के रखी हुई है. दरअसल सुनील सोनी ने प्रेस वार्ता लेते हुए वैक्सीन लगवाने की जानकारी देते हुए वैक्सीनेशन प्रोग्राम में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

सांसद को मंत्री अमरजीत भगत का जवाब

कोवैक्सीन को लेकर सुनील सोनी के द्वारा सरकार पर लगाए गए सीधे आरोपों पर जवाब देते हुए सूबे के मंत्री अमरजीत भगत ने कहा की सरकार कोई भ्रम की राजनीति नहीं कर रही है और ना ही भ्रम फैला रही है. बीजेपी के लोग खुद ही संवेदनशील मुद्दे पर भी बयानबाजी कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि उन्हें ऐसे विषयों पर राजनीति से बचना चाहिए. वहीं कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर कहा कि सरकार रोकथाम को लेकर पूरी तरह से सजग है. शासन स्तर पर मॉनिटरिंग के साथ ही निर्णय लिया जा रहा है, जो आने वाले समय में परिणाम मूलक होगा.ये भी पढ़ें: Ujjain: महाशिवरात्रि पर उमा भारती ने किया बाबा महाकाल के दर्शन, राहुल गांधी को दी RSS में शामिल होने की नसीहत

कांग्रेस का तीखा पलटवार

कोवैक्सीन को लेकर जारी सियासत के बीच सांसद सुनील सोनी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने तीखे शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति खुद ही कोविशिल्ड   लगवाया हो वह दूसरे को कैसे कोवैक्सीन लगाने का ज्ञान दे सकता है. अगर सांसद कोवैक्स को निजी अस्पतालों को देने की बात कह रहे हैं तो क्या सांसद जिम्मेदारी लेंगे. वहीं विकास तिवारी ने यह भी मांग की कि बीजेपी के सभी सांसद, विधायकों को कोवैक्सीन ही लगवाना चाहिए.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here