रायपुर की तुलसा तांडी का कहना है कि वे काेराना वार्ड में 14 दिनाें तक मरीजों की सेवा कर चुकी हैं. (कॉन्सेप्ट इमेज)
प्रधानमंत्री की मंशा के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी सफाईकर्मी तुलसा तांडी को कोरोना वैक्सीन के लिए चुना गया. पहले यहां डॉक्टरों को वैक्सीन लगाई जानी थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 16, 2021, 6:14 AM IST
मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण बूथ पर पहुंचने को कहा है
स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन टीकाकरण के लिए जिन लोगों को बुलाया है, उनमें आम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन का नाम पहले और तुलसा तांडी का नाम 56 वें नंबर पर है. सफाई कर्मियों को पहले टीका लगाए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के बाद उनका नाम तय हुआ है. टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों ने देर शाम तांडी को फोनकर सुबह 9 बजे तक मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण बूथ पर पहुंचने को कहा है.
सुबह आठ बजे से अस्पताल में उनकी ड्यूटी हैरायपुर की तुलसा तांडी का कहना है कि वे काेराना वार्ड में 14 दिनाें तक मरीजों की सेवा कर चुकी हैं. उस समय इस बीमारी से नहीं डरीं. ये टीका तो हमारी उस भयानक बीमारी से जान बचाने के लिए है. तुलसा तांडी ने बताया, सुबह आठ बजे से अस्पताल में उनकी ड्यूटी है. वे ड्यूटी करने जाएंगी. वहां से वे मेडिकल कॉलेज बूथ पहुंचकर वैक्सीन का डोज लगवाएंगी. बताया गया है कि टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी 9.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज बूथ पर पहुंच जाएंगे. सिंहदेव ने पहला टीका लगवाने की इच्छा जताई थी, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. बताया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहले-पहल टीका लगवाने वालों से बात भी करेंगे.

