Aditya Rai दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में चार नक्सलियों (Naxali) ने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण करने वाले 4 में से 3 नक्सली कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले हैं. सरेंडर करने वाले नक्सलियों का दावा है कि नक्सल संगठन में सही इलाज नहीं मिल रहा है. इस वजह से आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया. दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सभी ने आत्मसमर्पण किया है. बुधवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 5,680 नए मरीज मिले. इसके बाद कुल पीड़ितों की संख्या 9,31,211 हो गई. वहीं, इस दौरान 146 लोगों की इस बीमारी से जान चली गई जिससे प्रदेश में कोरोना से कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 12,182 हो गई है. बुधवार को रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 441 नए संक्रमित मिले हैं, साथ ही यहां सर्वाधिक 17 मरीजों की भी मौत हुई है. जबकि, सूरजपुर में 436, कोरिया में 419, कोरबा में 387, जांजगीर में 363, बलरामपुर में 329, बलौदाबाजार में 317, राजधानी रायपुर में 309, जशपुर जिले में 306 और सरगुजा में कोरोना के 275 नए मरीज मिले हैं.
पैथालॉजी लैब को निशाना बना रहे ठगकोरोना काल में साइबर ठगों के निशाने पर अब पैथालॉजी लैब हैं. कोविड टेस्टिंग कराने का नया पैंतरा बनाकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो पैथालॉजी लैब से ऑनलाइन ठगी की गयी है. ठगी भी ऐसी कि पैथालॉजी लैब में कॉल करके ठग ने खुद को CISF का अधिकारी बताया और एयरपोर्ट में जवानों की कोविड टेस्टिंग का बहाना बनाकर लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली हो गया.
ये भी पढ़ें: CM अरविंद केजरीवाल ने कोरोना ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का चेक रायपुर एएसपी लखन पाटले ने बताया कि ठगी का शिकार राजधानी के मोवा इलाके में एक प्राइवेट लैब संचालक हैं, जिसके द्वारा घर पहुंचकर कोविड टेस्ट की सुविधा दी जा रही है. इस पैथालॉजी लैब के संचालक को जो कॉल आया था उसमें कॉल करने वाले ने खुद को CISF का अधिकारी बताकर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे जवानों का कोरोना और ब्लड टेस्ट कराने की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि इसका वे एडवांस में पेमेंट करेंगे और टेस्ट करने वाले को एयरपोर्ट में एंट्री के लिए एक कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके लिंक में वे केवल 5 रु. जमा कर दें. इससे ये साफ हो जाएगा कि लैब का अकाउंट सही है और इससे दोनों खाते भी लिंक हो जाएंगे. इसके बाद टेस्टिंग का पूरा पैसा उनके खातों में आज जाएगा.