छत्तीसगढ़ पीसीएस 2020 की मुख्य परीक्षा का की तिथि घोषित– News18 Hindi

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पीसीएस 2020 की मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं. आयोग ने अपनी वेबसाइट psc.cg.gov.in पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है. इसके अनुसार, पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा 26, 27,28 और 29 जुलाई को होगी. इसका आयोजन अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर और रायपुर जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. छत्तीसगढ़ पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जार रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं. इससे पहले मुख्य परीक्षा 18, 19, 20 और 21 जून 2021 को प्रस्तावित थी. लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था.

पीसीएस मुख्य परीक्षा अब तीन दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. जबकि 29 जुलाई को परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी. नोटिस में यह भी कहा गया है कि एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को भेजा नहीं जाएगा. इसे आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा.

 CGPSC Mains Exam date, CGPSC 2020 mains exam schedule, chhattisgarh pcs 2020 mains exam time table, CGPSC Mains Exam admit card, छत्तीसगढ़ पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021, छत्तीसगढ़ पीसीएस 2020 मुख्य परीक्षा की तिथि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, सरकारी नौकरी की परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नोटिस.

छत्तीसगढ़ पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल

26 जुलाई 2021- लैंग्वेज (पहली पाली), दूसरी पाली में निबंध

27 जुलाई 2021- जनरल स्टडीज I (पहली पाली) , दूसरी पाली में जनरल स्टडीज II

28 जुलाई 2021- जनरल स्टडीज III (पहली पाली), दूसरी पाली में जनरल स्टडीज IV

29 जुलाई 2021- जनरल स्टडीज V (पहली पाली)

ये भी पढ़ें-

Sarkari Jobs: बीईसीआईएल में आठवीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां, इतनी मिलेगी सैलरी

कॉउंसलिंग में बनाएं करियर, वक्त के साथ बढ़ रही है इसकी मांग


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here