छत्तीसगढ़ में कलेक्टर की बदतमीजी, दवाई लेने जा रहे युवक को मारा थप्पड़, मोबाइल पटकर तोड़ा, Video वायरल

युवक को थप्पड़ मारते हुए कलेक्टर साहब.

युवक को थप्पड़ मारते हुए कलेक्टर साहब.

जब कलेक्टर रणबीर शर्मा (Collector Ranbir Sharma) का इतना से भी मन नहीं भरता है तो वे उस युवक से बदतमीजी से पेश आते हुए बगल में खड़े सिपाही को मारने के आदेश भी दे देते हैं.

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कलेक्टर साहब को एक युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. खास बात यह है कि कलेक्टर साहब न सिर्फ युवक को थप्पड़ मारते हैं, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी उठाकर सड़क पर पटक देते हैं. जब कलेक्टर रणबीर शर्मा (Collector Ranbir Sharma) का इतना से भी मन नहीं भरता है तो वे उस युवक से बदतमीजी से पेश आते हुए बगल में खड़े सिपाही को मारने के आदेश भी दे देते हैं. ऐसे में सिपाही भी बीच सड़क पर डंडे से युवक की बेरहमी से पिटाई करने लगता है. इस दौरान युवक बार- बार सफाई देता है कि वह दवाई खरीदने के लिए जा रहा है. लेकिन उसकी एक न सुनी जाती है और उलटी उसे डंडे पड़ते हैं. ऐसे में किसी ने सारी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल कर दिया. अब यह वीडियो तेज से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हर कोई कलेक्टर रणबीर शर्मा के इस व्यवहार को लेकर खिंचाई कर रहा है. दरअसल, सूरजपुर इलाके में लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर साहब निरीक्षण पर निकले हुए थे. इस दौरान युवक भी एमरजेंसी में दवाइयां लेने के लिए घर से निकला था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मुलाकात कलेक्टर साहब से हो जाती है. ऐसे में कलेक्टर ने उसे रोककर पुलिस से जमकर पिटाई करवाई. यही नहीं इस दौरान कलेक्टर ने उस लड़के को थप्पड़ जड़कर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया.

Youtube Video

टीएस सिंहदेव ने DM रणबीर शर्मा के व्यवहार को शर्मनाक बतायावहीं, न्यूज18 से बातचीत में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने DM रणबीर शर्मा के व्यवहार को शर्मनाक बताया है. उन्होंने भरोसा दिया कि वो मुख्य सचिव से इस मामले में बात करेंगे. बता दें कि कलेक्टर के व्यवहार को लेकर यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है. इससे पहले भी देश के अन्य राज्यों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. कलेक्टर ने मांगी माफी अब खबर है कि मामला तूल पकड़ने पर सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि सालभर से मैं और मेरा पूरा अमला मेहनत कर रहे हैं. मैं और मेरे माता- पिता भी कोविड की चपेट में आये थे, इसे भलीभांति समझता हूं.  व्यक्ति पर शारीरिक रूप से क्या बीतती है. उन्होंने आवेश में आकर थप्पड़ मारने की बात कही और क्षमा मांगी. कलेक्टर ने कहा कि किसी के अपमान करने का मेरा मकसद नहीं था. आवेश में आकर मैंने हाथ उठाया जिसके लिए क्षमापार्थी हूं.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here