अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,07,996 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 300078 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4172 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3746 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,276 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 787 लोगों की मौत हुई है.
संक्रमण के 265 मामले आए थे
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 265 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. तब राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,07,790 हो गई थी. राज्य में सोमवार को 26 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी, वहीं 336 लोगों ने गृह-पृथकवास पूर्ण किया था. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई थी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि आज संक्रमण के 265 मामले आए थे.

