छत्तीसगढ़ में 4328 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 103 मरीजों की मौत- Covid 19 update 4328 people were corona positive in Chhattisgarh 103 patients died nodbk

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 24 घंटों के दौरान 4,328 लोगों के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,45,694 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 1,358 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबकि 8,273 लोगों ने घर में पृथक वास की अवधि पूरी की है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 मरीजों की मौत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 4,328 मामले आए हैं. इनमें रायपुर (Raipur) जिले से 260, दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 55, बालोद से 127, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 66, धमतरी से 97, बलौदाबाजार से 199, महासमुंद से 125, गरियाबंद से 76, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 283, कोरबा से 182, जांजगीर चांपा से 315, मुंगेली से 115, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 155, सरगुजा से 390, कोरिया से 302, सूरजपुर से 187, बलरामपुर से 345, जशपुर से 219, बस्तर से 116, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 40, कांकेर से 115, नारायणपुर से 37, बीजापुर से 29 और अन्य राज्य से एक मामला है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,45,694 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 8,62,660 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 70,540 हैं. 12,494 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,54,767 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3055 लोगों की मौत हुई है. दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस बीमारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्य में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वर्तमान में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है. शुक्रवार को ब्लैक फंगस से दो महिलाओं की मौत हो गई. छत्तीसगढ़ सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफिएबल डिजिज घोषित कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (शासकीय और निजी) को ब्लैक फंगस की स्क्रिनिंग, पहचान, प्रबंधन के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शासन/आई.सी.एम.आर/भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों और समय-समय पर जारी संशोधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here