छत्‍तीसगढ़: तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में महिला समेत 4 लोगों की हत्या, बेटे पर लगा मां को मारने का आरोप prove Tantra, the young man killed 4 people including his mother, 3 cattle and 12 chickens | chhattisgarh – News in Hindi

छत्‍तीसगढ़: तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में महिला समेत 4 लोगों की हत्या, बेटे पर लगा मां को मारने का आरोप

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mass Murder in Sarguja: युवक पर अपनी मां समेत 4 लोगों की हत्या का आरोप लगा है. युवक पर 3 मवेशी और करीब 12 मुर्गियों को भी मारने का आरोप है.

[hstep]सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक पर अपनी मां समेत 4 लोगों की हत्या का आरोप लगा है. युवक पर 3 मवेशी और करीब 12 मुर्गियों को भी मारने का आरोप है. आरोपी ने बीते शनिवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि तंत्र साधना को सिद्ध करने के चक्कर में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है.

सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ के सरनापारा गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. सरगुजा के एसपी आशुतोष सिंह ने घटना की पुष्टि की है. आरोपी का नाम 35 वर्षीय ईश्वर बताया जा रहा है. मृतकों में आरोपी की मां मनबसिया पैकरा समेत राजकुंवर पैकरा, मोहनराम और जवर साय बताया जा रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुछ और लोगों की भूमिका संदिग्ध माना जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर पुलिस थाना की पुलिस सरनापारा गांव सुबह से ही पहुंच गई है और मामले में जांच की जा रही है. शवों को बरामद कर पंचानामा के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है. आरोपी के आस पड़ोस और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी. शुरुआती दौर में तांत्रिक साधना से जोड़कर देखा जा रहा है.ये भी पढ़ें:
राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 70 फीसदी मरीज ठीक हुए, 3 का इलाज जारी

कोरोना से जंग जीतने वाले 68 साल के बुजुर्ग ने कहा- मान गया, डॉक्टर ही भगवान हैं 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सरगुजा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 5, 2020, 12:19 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here