छुट्टी का दिन होने के बावजूद डाक विभाग ने शहीद के परिवार को पहुंचाया बीमा राशि का चेक- Despite being off day postal Department provides insurance money to martyr s family jhnj | kanker – News in Hindi

छुट्टी का दिन होने के बावजूद डाक विभाग ने शहीद के परिवार को पहुंचाया बीमा राशि का चेक

शहीद गणेश राम के परिवार को बीमा का चेक सौंपते डाक विभाग के अधिकारी

रविवार को अवकाश होने के वावजूद भी डाक विभाग (Postal Department) ने तत्परता दिखाते हुए केवल एक घंटे में ही शहीद गणेश राम कुंजाम (Ganesh Ram Kunjam) के परिजनों को बीमा राशि का चेक पहुंचा दिया

कांकेर. भारत-चीन बॉर्डर (India-China Border) पर गलवान घाटी (Galwan Valley) में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान गणेश राम कुंजाम (Ganesh Ram Kunjam) के परिवार को डाक विभाग (Postal Department) ने 6 लाख 74 हजार रुपये का चेक सौंपा. डाक विभाग के इंस्पेक्टर शशांक शेखर तिवारी, पोस्टमास्टर कमल साहू, लेखपाल दिनेश देवांगन और सीपीसी मैनेजर रोहित राणा ने भारतीय डाक जीवन बीमा की राशि का चेक प्रदान किया. रविवार को अवकाश होने के वावजूद भी डाक विभाग ने तत्परता दिखाते हुए केवल एक घंटे में ही शहीद की बीमा राशि परिजनों तक पहुंचा दिया.

इंस्पेक्टर शशांक शेखर तिवारी ने कहा कि सेना के जवान हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात बॉर्डर पर तैनात रहते हैं. और देश की ख़ातिर अपनी जान तक दे देते हैं. इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने शहीदों का सम्मान करें. और उनके परिवार के साथ सहयोग की भावना से खड़े रहें.

सीएम बघेल ने दी थी पार्थिव शरीर को कंधा 

गत 15 जून को भारत और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गिधाली के रहने वाले जवान गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए. शहीद कुंजाम का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रायपुर पहुंचा था. रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. विमानतल पर शहीद जवान को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद गणेश कुंजाम के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी. विमानतल से हेलीकॉफ्टर से शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम गिधाली कांकेर के लिए रवाना किया गया था. शहीद गणेश कुंजाम 16 बिहार रेजिमेंट के जवान थे.


First published: June 22, 2020, 5:39 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here