जनता के बीच मित्र के रूप में पुलिस की हो पहचान


जनता के बीच मित्र के रूप में पुलिस की हो पहचान


मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले में थाना भवन का किया भूमि-पूजन 


भोपाल : गुरूवार, जनवरी 28, 2021, 18:45 IST

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि जनता के साथ पुलिस का मित्रतापूर्ण व्यवहार हो, जिससे समाज में पुलिस की पहचान मित्र के रूप में बन सके। उन्होंने वनवासियों को उनके सुरक्षा संबंधी अधिकारों से भी अवगत कराने का आग्रह किया। मंत्री सुश्री मीना सिंह आज उमरिया जिले के ग्राम इंदवार में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले थाना भवन के भूमि-पूजन के बाद समारोह को संबोधित कर रही थीं।

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। वनवासियों के कल्याण के लिये राज्य और केन्द्र सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। वनवासी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उज्जवला योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश में वर्ष 2024 तक सभी पात्र व्यक्तियों को आवास दिलाये जायेंगे। एडीजी पुलिस श्री जी. जनार्दन ने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिये पुलिस प्रशासन सजग है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आम जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने की बात कही।

स्वस्थ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता से लोकतंत्र को मजबूती

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि मीडिया, विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका समान रूप से समाज के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिये मीडिया से निष्पक्ष पत्रकारिता किये जाने का आग्रह किया। मंत्री सुश्री मीना सिंह आज उमरिया में जिला प्रेस परिषद के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

कोरोना काल का जिक्र करते हुए जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि उस दौरान मीडिया ने अपनी जान की परवाह न करते हुए खबरों को आमजन तक पहुँचाया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रेस परिषद के अध्यक्ष श्री अरुण त्रिपाठी ने जिला प्रेस परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here