जबलपुर शहर में फ्लाय ओवर ब्रिज के लिए 161 करोड़ मंजूर


जबलपुर शहर में फ्लाय ओवर ब्रिज के लिए 161 करोड़ मंजूर


 


भोपाल : रविवार, मार्च 28, 2021, 17:49 IST

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने जबलपुर शहर में केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि से निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 161 करोड़ 43 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तकनीकी स्वीकृति के अनुसार निविदायें आमंत्रित कर फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य प्रारंभ करायें। श्री भार्गव ने कहा है कि ओवर ब्रिज का कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में करवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को शीघ्र और लम्बे समय तक आवागमन की सुविधा का लाभ मिल सके।


अनिल वशिष्ठ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here