
बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान की ड्रेसिंग स्टाइल से हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं, जो इंडियन से लेकर वेस्टर्न को इस कदर फॉलो करती हैं कि देखने वालों को भी हर अदा में फैशन की झलक साफ नजर आए। लेकिन एक बार बेबो से अपने स्टाइल को लेकर ऐसी गलती हो गई, जिसे शायद ही वह अपनी लाइफ में दोबारा दोहराना चाहें।
इस बात में कोई दोराय नहीं कि करीना कपूर, एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं चाहे वह कुछ भी करें और कार्तिक आर्यन के साथ उनका यह रैंप वॉक भी ऐसा था। जहां कार्तिक और करीना ने एक साथ फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरकर हर किसी को चौंका दिया। इस दौरान कार्तिक जहां जड़ाऊ शेरवानी में हर बार की तरह कमाल के लग रहे थे, वहीं करीना कपूर इस दौरान आइवरी रंग के लॉन्ग टेल वाले लहंगा-चोली में नजर आईं।
बात करें करीना के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए V शेप वाले लहंगे को पहनने का मन बनाया जिस पर जटिल कढ़ाई के साथ सेक्विन और डायनामेंट के काम को उकेरा गया था, जो करीना के लुभावने लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा था। लहंगे को आकर्षण लुक देने के लिए फर्श-स्वीपिंग ट्रेन के साथ एक स्कर्ट शामिल थी, जिसमें सफेद रंग के बोर के बॉर्डर और झिलमिलाती पैटर्न वाली कशीदाकारी कढ़ाई की गई थी।
यही नहीं, बेबो के ब्लाउज में एक गहरी घिसी हुई नेकलाइन के साथ आस्तीन को ढीला छोड़ा थी, जिसके साथ उन्होंने अपने लुक को अधिक निखारने के लिए, एक स्टेटमेंट नेकपीस को पहना था। वहीं बात करें मिसेज खान के मेकअप की तो चमकदार गुलाबी पलकों के साथ स्मोकी आईज और ब्लश पिंक गाल, पीच न्यूड लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। लेकिन जैसे ही बारी आई बालों की तो यहां बेबो मात खा गईं। बेबो ने अपने लुक को एक साइड फ्लिक के साथ स्टाइल किया गया था जो उनके माथे को कवर करता हुआ गुजर रहा था।
हालांकि, जब हमने इस लुक में टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को देखा तो उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। मृणाल ठाकुर ने अपने लुक को सटल मेकअप के साथ मेसी बन से स्टाइल किया हुआ था, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। यही नहीं, लॉन्ग स्टेटमेंट नेकपीस के साथ मृणाल का लुक एकदम परफेक्ट था।
यूं तो मृणाल और करीना ने इस लुक को अपने-अपने हिसाब से स्टाइल किया था, लेकिन जहां करीना अपने हेयरस्टाइल की वजह से इस लुक में मात खा गईं वहीं मृणाल की हर अंदाज इस लुक के लिए एकदम परफेक्ट थी। खैर, ऐसे में अब आप हमें बताएं आपको किस एक्ट्रेस का लुक सबसे बेस्ट लगा?
Source link


