जब नशे में धुत्त भूतपूर्व सैनिक लाश को कंधे पर डालकर 2 किमी दूर थाने पहुंचा, किया सरेंडर

टल्ली भूतपूर्व सैनिक ने एंबुलेंस सेवा को भी अपनी जिम्मेवारी निभाने नहीं दी.
(सांकेतिक फोटो)

टल्ली भूतपूर्व सैनिक ने एंबुलेंस सेवा को भी अपनी जिम्मेवारी निभाने नहीं दी.
(सांकेतिक फोटो)

प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के बाद 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई, पर टल्ली पूर्व सैनिक ने हादसे में मारे गए शख्स के शव को एंबुलेंस वालों को उठाने नहीं दिया.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 15, 2021, 5:52 PM IST

बलरामपुर. नशा नाश का कारण है – यह बात बहुत जानी सुनी है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर (balrampur) जिले में यह बात एक बार फिर साबित हुई. यहां के वाड्रफनगर विकासखंड में हुई एक घटना ने आमलोगों को झकझोर दिया है. नशे में धुत्त एक शख्स ने यहां अपनी कार से एक युवक को इतनी जोर की टक्कर (Accident) मारी की उस युवक की मौत मौके पर ही हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के बाद 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई, पर टल्ली कार चालक ने हादसे में मारे गए शख्स के शव को एंबुलेंस वालों को उठाने नहीं दिया बल्कि खुद के कंधे पर लादकर 2 किलोमीटर पैदल चला और पुलिस थाने (police station) पहुंचकर सरेंडर (surrender) कर दिया.

यह पूरा मामला बलरामपुर के वाड्रफनगर का है. टल्ली चालक भूतपूर्व सैनिक है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक लालमन सिंह मरावी पूरी तरह से टल्ली था. उसकी कार की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने जब एंबुलेंस बुलवाई तो उसने एंबुलेंस से पहुंचे लोगों को शव को हाथ लगाने नहीं दिया और नशे की हालत में ही शव को कंधे पर लादकर दो किलोमीटर दूर थाने पहुंचा. इस बीच जिस भी सड़क से वह गुजरा, लोग भौंचक्क तमाशबीन बने रहे.

बताया जा रहा है कि आरोपी लालमन सिंह मरावी भूतपूर्व सैनिक है. रिटायरमेंट के बाद वह स्टेट बैंक ऑफ इंडि‍या की वाड्रफनगर शाखा में बतौर गनमैन की नौकरी करने लगा था. मगर ड्यूटी के वक्त भी वह टल्ली रहता था. इस नशे की लत के कारण बैंक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि बसंतपुर टीआई राजकुमार लहरें ने की हैं. उन्होंने बताया कि जब मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दुर्घटनाग्रस्त शख्स को अस्पताल ले जाना चाहा तो इस टल्ली भूतपूर्व सैनिक ने नहीं ले जाने दिया, बल्कि उस युवक को अपने कंधे पर लादकर झूमता हुआ थाने पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और टल्ली लालमन को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here