जब प्रेगनेंट मीरा राजपूत ब्लैक ड्रेस और लाल बैग लेकर निकली थीं डिनर पर- pregnant mira rajput black playsuit look her red purse price had shocked the fans

मीरा राजपूत स्टार वाइफ होकर भी स्टाइल और ग्लैमर के मामले में अदाकाराओं को टक्कर देती नजर आती हैं। उन्हें अक्सर ही ऐसे कपड़ों में देखा जाता है, जिसे देख लगता ही नहीं कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। शाहिद कपूर की ये लवली वाइफ खुद को फैशनेबल बनाए रखने के लिए, ज्यादा पैसे खर्च करने से भी परहेज नहीं करती है। इसका उदाहरण तब भी देखने को मिला था, जब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपनी फ्रेंड के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था।

सेकंड चाइल्ड से प्रेगनेंट मीरा अपनी सहेली के साथ रेस्ट्रॉन्ट के बाहर स्पॉट की गई थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का प्लेसूट पहना हुआ था। इसमें डीप कट नेकलाइन और हाफ स्लीव्स डिजाइन थी। मीरा ने इसे स्टडिड न्यूड कलर की सैंडल्स के साथ मैच किया था।

जानकारी के मुताबिक, मीरा की यह ड्रेस ऑस्ट्रेलियन ब्रैंड Albus Lumen की थी। इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई थी। इस आउटफिट को गर्मी के सीजन के हिसाब से ही डिजाइन किया गया था।

मीरा राजपूत

जब मीरा राजपूत के इन छोटे कपड़ों को देख लोग बोले ‘बेटी की स्कर्ट पहन ली क्या?’

पर्स ने डाला ग्लैमरस टच

इस ब्लैक ड्रेस और न्यूड सैंडल्स के साथ मीरा ने रेड कलर का पर्स मैच कर अपने लुक में ग्लैमर का टच ऐड किया था। इस पर्स पर शॉर्ट हैंडल्स के साथ ही लॉन्ग स्ट्रैप भी था, जिससे उसे आसानी से शोल्डर पर कैरी किया जा सकता था। रेड ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन का यह पर्स लेदर मटीरियल से तैयार किया गया था।

मीरा का लाल पर्स

जब करीना जैसे कपड़े पहनने पर मीरा राजपूत हुईं ट्रोल, लोग बोले ‘कभी खुद का दिमाग भी इस्तेमाल कर लो’

यह स्टाइलिश पर्स Bottega Veneta का था, जो एक इटैलियन लग्जरी ब्रैंड है। यह हाई फैशन ब्रैंड दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बात करें कीमत की, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा के इस बैग की प्राइस भारतीय रुपये में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये थी।

मीरा राजपूत का एक्सपेंसिव पर्स


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here