जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर में दुकानों के सामने लगाए गोल घेरे लोगों से मास्क लगाए रखने का आव्हान किया


जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर में दुकानों के सामने लगाए गोल घेरे लोगों से मास्क लगाए रखने का आव्हान किया


 


भोपाल : मंगलवार, जून 1, 2021, 19:35 IST

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को इंदौर के अनलॉक होने के साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों से चर्चा की। उन्होंने दुकानों के बाहर सामान बेचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दुकान के बाहर गोले बनाए। डिस्टेंस के लिए रस्सी बांधने और मास्क को अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए।    मंत्री श्री सिलावट ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के निवासियों से अपने घर में ही रहने की अपील की। मंत्री श्री सिलावट ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कुछ दुकानों के बाहर स्वयं गोल घेरे बनाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश देते हुये कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने का भी विशेष ध्यान रखें।    

उन्होंने उपस्थित कॉलोनीवासियों से कोविड वैक्सीनेशन कराने की अपील भी की। इसके बाद मंत्री श्री सिलावट ने कॉलोनी में स्थित कोरोना जांच केंद्र एवं फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा उपस्थित डॉक्टर्स से चर्चा कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 


अरूण राठौर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here