जल संसाधन राज्यमंत्री श्री कांवरे के निर्देश पर बालाघाट उपयंत्री निलंबित


जल संसाधन राज्यमंत्री श्री कांवरे के निर्देश पर बालाघाट उपयंत्री निलंबित


 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 20, 2020, 17:55 IST

जल संसाधन राज्यमंत्री श्री रामकिशोर कांवरे के निर्देश पर बालाघाट के जल संसाधन उपयंत्री श्री व्ही.के. धुवारे को तत्काल निलंबित कर कार्यालय कार्यपालन यंत्री संभाग बालाघाट से संबद्ध किया गया है।

गांगुलपारा मध्यम जलाशय के स्लूस गेटों के संचालन में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिये बार-बार निर्देश देने के बाद भी वर्षाकाल के पूर्व सुधार कार्य करने में कोई सार्थक प्रयास नहीं किये जाने पर उक्त कार्यवाही की गई है। ज्ञात हो कि 18 जुलाई को राज्यमंत्री श्री कांवरे द्वारा जलाशय का दौरा किया गया, वहां के स्थानीय रहवासियों एवं ग्रामीणों से चर्चा के दौरान अनियमितताओं के बारे में जानकारी मिली। साथ ही अधिकारियों से जवाब तलब करने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here