नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप के आरोपी फरार छह अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आरोपियों की पिटाई से पीड़ित छात्रा का सहपाठी बेहोश गया और जिसके बाद पांच लोगों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, बाद में पीड़ित छात्रा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई
- News18Hindi
- Last Updated:
February 3, 2021, 10:40 PM IST
पुलिस के मुताबिक दो फरवरी को स्कूली छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ स्कूल से घर वापस लौट रही थी. रास्ते में भूख लगने पर वो अपने पास में रखे टिफिन को लेकर लंच करने साथ वाले जंगल में चले गए. यहां चुरेलझरिया निवासी नौ युवकों, जिनमें से कुछ नाबालिग थे, ने दोनों के साथ मारपीट की. पिटाई से पीड़िता का सहपाठी बेहोश गया और जिसके बाद आरोपियों में से पांच लोगों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, बाद में पीड़ित छात्रा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई.
पीड़िता की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस फौरन घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. पुलिस में दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण (हिरासत) में लिया है. इसके अलावा एक मूक-बधिर आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. इस तरह पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है. हालांकि वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छह आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालाजी राव सोमावार का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.