जांजगीर में मिला 2 मुंह और 4 आंख वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप, क्या आपने देखी फोटो

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बेहद दुर्लभ और खास प्रजाति का सांप मिला है. स्थानीय लोगों का दावा है कि सांप के एक नहीं दो मुंह थे. इसकी दो नहीं चार आंखें थी. इस अनोखे सांप को देखने लोगों की भीड़ लग गई. गांव वाले सांप को चमात्कार मानकर इसकी पूजा भी करने लगे. दरअसल गुरुवार को बलौदा वन परिक्षेत्र के ग्राम शनिचरीडीह में स्थानीय लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में लगे हुए थे. इसी दैरान अचानक गांव के रहने वाले एक शख्स के आंगन ने लोगों ने ऐसा सांप देखा कि हैरान रह गए. पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि यह जीव है क्या.

लोगों ने देखा कि यह जीव सांप की तरह रेंग रहा है. फिर लोगों को समझ आया कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है. लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि यह दो मुंह वाला सांप है. उसकी चार आंखें थी. सांप को देखकर लोग हैरान रह गए. धीरे-धीरे अनोखा सांप मिलने की बात पूरे गांव में फेल गई. फिर कई लोग उसे देखने के लिए दोड़ पड़े.

अंधविश्वास में लोगों ने की पूजा

दुर्लभ किस्म के सांप के मिलने की खबर अचानक पूरे गांव में फैल गई. सुनते ही लोग अनोखे सांप को देखने दौड़ पड़े. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग सांप को भगवान का रूप मानने लग गए. कुछ लोग इसकी पूजा करने लगे. जानकारों की मानें तो यह सांप सैंड बोवा प्रजाति का है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय भाषा में इसे मुसलेड़ी करते हैं. इसका आकार बाकि सांपों से छोटा होता है.

ये भी पढ़ें:  अब बिहार की सरकारी बसों से करें छत्तीसगढ़ और बंगाल का सफर, 6 रूटों पर चलेंगी 180 नई बसें 

दुर्लभ होता है दो मुंह वाला सांप

जानकारों की मानें तो दो मुंह वाला सांप दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है. यह काफी धीरे-धीरे चलता है. इस वजह से इस जल्दी शिकार हो जाता है. आम तौर पर यह लोगों के बीच दिखाई नहीं देता. इसका जीवन काल भी काफी छोटा होता है. यह जहरीले सांप में नहीं आता.

Tags: Chhattisgarh New, Snake, Viral video


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here