आज से बागेश्वर महाराज की पांच दिवसीय रथ यात्राराष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ होगा शुभारंभछतरपुर। जागो, उठो और सनातन के लिए खड़े हो जाओ। इसी आह्वान के साथ बागेश्वर महाराज आज से हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर बागेश्वर धाम से बुंदेलखंड के पांच जिलों में पांच दिवसीय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। बागेश्वर महाराज ने कहा कि ये विचारों की यात्रा है पूरे देश में विचारों के माध्यम से लोगों को सनातन से जोड़ना है।इस यात्रा में बुंदेलखंड सहित देशभर के सनातनियों से शामिल होने की अपील की गई है। राष्ट्र और धर्म को साथ लेकर चलने की भावना के तहत यात्रा के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। यात्रा में बालाजी के लिए रथ तैयार किया गया है जबकि बागेश्वर महाराज वैनिटी वैन में चलेंगे। पहले दिन यात्रा बागेश्वर धाम से निकलकर गंज, बमीठा, चंद्र नगर होते हुए अजयगढ़ पहुंचेगी जहां दोपहर विश्राम होगा और रात्रि विश्राम पन्ना में होगा।बागेश्वर महाराज ने सनातन धर्म के अनुयायियों से यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया है। यात्रा के माध्यम से हिंदू राष्ट्र के विचारों को लेकर जनजागरण करने का उद्देश्य है। पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक संतों और कथावाचकों की सहभागिता भी रहेगी। पहले दिन वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश महाराज वृंदावन, देवी चित्रलेखा , अयोध्या की हनुमानगढ़ी से राजू दास महाराज, मलूक पीठ के गंगा दास महाराज, हरिद्वार के मोनी महाराज और चित्रकूट के राधेश्याम महाराज शामिल होंगे। बागेश्वर महाराज ने बुंदेलखंड समेत देश के सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वह भी हमारे हैं उनके माध्यम से भी हमारी बात सनातनियों तक पहुंच रही है। राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के साथ शुरू होने वाली यह पांच दिवसीय रथ यात्रा हिंदू राष्ट्र के संकल्प को केंद्र में रखकर आयोजित की जा रही है।पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाओं के लिए बैठक की बागेश्वर महाराज की पांच दिवसीय सनातन एकता रथ यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो इस हेतु कलेक्टर मृणाल मीणा एसपी रजत सकलेचा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बैठक ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि बागेश्वर धाम से निकलने वाली रथ यात्रा के विषय में प्रशासन के साथ बैठक की गई है। यात्रा मार्ग में किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न ना हो इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। 300 से 400 वाहनों के शामिल होने का जो अनुमान लगाया गया है उसको ध्यान में रखकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अन्य जिलों से भी पुलिस बल मंगाया गया है। सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि यात्रा सुगम हो और यातायात भी प्रभावित न हो इस बिंदु पर भी गहन चर्चा की गई है।