जादू-टोना के लिए तांत्रिक को श्मशान में बुलाया, फिर हत्या कर नदी में फेंक दी लाश Tantric was summoned to the crematorium for witchcraft, then murdered and thrown into the river | mungeli – News in Hindi

जादू-टोना के लिए तांत्रिक को श्मशान में बुलाया, फिर हत्या कर नदी में फेंक दी लाश

पुलिस का दावा है कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) में पुलिस (Police) ने एक अंधे कत्ल (Murder) की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है.

मुंगेली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) में पुलिस (Police) ने एक अंधे कत्ल (Murder) की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि जादू टोने की शंका में साजिश पूर्वक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. मुंगेली के आगर नदी मे 5 दिन पहले लाश मिली थी. जांच के बाद पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात को श्मशान घाट में अंजाम दिया गया. इसके बाद मृतक की लाश का आरोपी ने नदी में फेंक दिया. आरोपी को शक था कि मृतक जादू टोना करता है. इसी सिलसिले में उसे श्मशान में मिलने के लिए बुलाया है.

मुंगेली के एडीशनल एसपी कमलेश्वर चंदेल ने मामले में बीते शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया. एएसपी ने बताया कि घटना मुंगेली के आगर नदी में लाश मिलने की है, जहां मृतक इंद्रसेन पटेल को आरोपी कार्तिक पटेल ने सुरदा गांव के श्मसान घाट में बुलाया और झाड़फूंक क्रिया करने को कहा. जब इंद्रसेन अपने जादू टोटके के कार्य में जुटा था. तभी आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद सबूत सबूत मिटाने के लिये उसकी लाश के हाथ पैर को रस्सी से पत्थर में बांधकर आगर नदी में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने मृतक की मोटरसाइ​किल को फास्टरपुर इलाके के एक गन्ना के खेत में छिपा दिया था. बाद में नदी से लाश को बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: ..जब झूठ बोलने पर शिक्षा मंत्री को पड़ी थी डांट, सजा में मिला था ‘चपरासी’ का काम!

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद जांच तेजपुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोतवाली थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई, जिससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गया. मृतक की शिनाख्ती होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी. एएसपी चंदेल ने बताया कि लाश की शिनाख्त होने के साथ ही तफ्तीश में मदद मिली. ग्रामीणों से पता चला कि मृतक झाड़ फूंक करता है. साथ ही वो बहुत रंगीन मिजाज का भी था. सायबर सेल की सहायता से पता चला कि मृतक इन्द्रसेन पटेल के मोबाइल में आखिरी काल आरोपी कार्तिक पटेल का आया था. जिसके आधार पर कार्तिक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसपर उसने बताया कि मृतक जादू टोटका करता था, जिससे उसे बहुत नुकसान हुआ. इसी शक में उसकी हत्या कर दी.


First published: June 20, 2020, 9:32 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here