नई दिल्ली: लुधियाना में एक युवक को जानलेवा साबित हुआ। युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक के पास से मोबाइल, ID जैसी कोई भी चीज नहीं मिली है। ऐसे में अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक दिल्ली जा रही मालवा एक्सप्रेस में चढ़ा था। हालांकि ये पहला हादसा नहीं है, जिसमें चंद सेकंड की रील और सोशल मीडिया फेम की कीमत लोगों ने जान देकर चुकाई हो, लेकिन ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।
वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है
वीडियो में दिख रहा है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा है। बाहर की तरफ लटककर स्टंट कर रहा था। दूसरा युवक मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। इसी दौरान वह डाउन पोल से टकरा गया। पोल से उसका सिर इतनी बुरी तरह टकराया कि उसका हाथ ट्रेन के दरवाजे से छूट गया और वह उछलकर गिरा। वीडियो बना रहे दूसरे युवक ने यात्रियों को हादसे की जानकारी दी। उन लोगों ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया और ट्रेन को रोका गया। युवक का शव खन्ना के अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को मृतक की शिनाख्त का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

