जापान के डॉक पर खड़े इतालवी क्रूज़ में 48 कोविड-19 पॉजिटिव | 48 covid-19 Positive in Italian Cruise at Japan’s Dock | जापान के डॉक पर खड़े इतालवी क्रूज़ में 48 कोविड-19 पॉजिटिव

नई दिल्‍ली: जापान के नागासाकी प्रान्त में मरम्मत के लिए डॉक के पास खड़े इतालवी क्रूज में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के चौदह और मामलों की पुष्टि हुई है. 

इसके बाद कोस्टा अटलांटिका पर कोरोनोवायरस संक्रमणों की संख्‍या 48 हो गई है, जिससे कि स्थानीय समुदाय के लोगों को लेकर चिंता बढ़ गई है. 

एक लाइव न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में अधिकारी ने कहा कि इतालवी क्रूज जहाज 623 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा था और इसमें कोई यात्री नहीं है. इनमें से आधे रसोइये थे और दूसरे आधे कर्मचारी दल को खाना परोसने वाले थे.

बुधवार तक, कोस्टा अटलांटिका पर चालक दल के 34 सदस्यों का कोरोनावायरस टेस्‍ट पॉजिटिव आया था. 

यह शिप फरवरी के आखिर में पश्चिमी जापान के नागासाकी शहर में एक शिपयार्ड में लाया गया था. चीन में COVID-19 महामारी फैलने के बाद मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज की एक यूनिट द्वारा इसे लाया गया था. 

कोस्‍टा एटलांटिका में संक्रमण, योकोहामा में डायमंड़प्रिंसेस पर हुए मामलों के दो महीने बाद आया है. योकोहामा में 700 से अधिक लोगों में संक्रमण पाया गया था. 

LIVE TV

 डायमंड़प्रिंसेस के आंकड़ों को छोड़ दें तो जापान में संक्रमण के 11,500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और यहां इस घातक वायरस से 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here