जावेद अख्तर ने शराब की बिक्री में छूट का किया विरोध, बोले- इसका अंजाम विनाशकारी होगा – Javed akhtar lockdown tweet liquor shop opening domestic violence trolled tmov

भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस बार कई और चीजों में रियायत दी गई है. इसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं. शराब की दुकानें खोलने की मोहलत देने का बॉलीवुड के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ये फैसला पूरी तरह सही नहीं है.

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इस फैसले को गलत बताया है. उन्होंने लिखा, ‘लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने का अंजाम बर्बादीभरा होगा. सर्वे के मुताबिक इन दिनों घरेलू हिंसा बेहद बढ़ गई है. ऐसे में शराब महिलाओं और बच्चों के लिए मौजूदा वक्त को और भी भयानक बना देगी.’

जावेद अख्तर की ये बात ट्विटर यूजर्स को पसंद नहीं आई है. जावेद के ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें गलत बताया और उनपर तंज कसे. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें सही मान रहे हैं.

ऋषि कपूर संग आखिरी बार यूं मिले जावेद

बता दें कि इससे पहले जावेद अख्तर ने ऋषि कपूर संग अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में ट्वीट किया था. उन्होंने नीतू और ऋषि कपूर संग खिंचवाई फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘न्यूयॉर्क में हमारी आखिरी मुलाकात में हमने बीते दिनों को याद किया था और जोक सुनाकर खूब हंसे थे. अब वो चले गए हैं.’

जावेद अख्तर को उनके बेबाक रवैये और बॉलीवुड में बतौर राइटर और गीतकार अपने योगदान के लिए जाना जाता है. वे अक्सर ट्विटर पर अपने विचार शेयर करते हैं. हालांकि वे कई बार अपने बयानों के चलते ट्रोल हो चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here