जेपी नड्डा का वार- राहुल गिरा रहे सेना का मनोबल, चीनी पार्टी से MoU का असर? – Jp nadda attacks rahul gandhi congress party china india issue galwan valley mou communist party

  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का वार
  • कांग्रेस पार्टी को MoU पर घेरा

चीन के साथ बॉर्डर पर जारी विवाद के बीच देश में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है. कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने चीन के सामने हाथ खड़े कर दिए. अब भारतीय जनता पार्टी भी आक्रामक है, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को घेरा और चीनी पार्टी के साथ कनेक्शन सामने रखा.

मंगलवार को अपने ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ MoU साइन किया. फिर कांग्रेस ने चीन के सामने ज़मीन सरेंडर कर दी. और जब डोकलाम हुआ तो राहुल गांधी चीनी दूतावास में मुलाकात के लिए गए और अब जब तनाव है तो राहुल गांधी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं, क्या ये MoU का असर है?

बता दें कि 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान जब यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन गए थे, तब कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच समझौता हुआ था. ये समझौता शी जिनपिंग की मौजूदगी में ही हुआ था.

चीन मसले पर राहुल ने फिर सरकार को घेरा, ट्वीट की पिता राजीव गांधी की खींची फोटो

बीजेपी लगातार इसी को आधार बनाकर कांग्रेस को घेर रही है. इससे पहले सोमवार को जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह पर पलटवार किया था और आरोप लगाया था कि यूपीए के कार्यकाल में चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की, लेकिन तब की सरकार ने कुछ नहीं किया था.

LAC: 11 घंटे की बैठक में सेना की दो टूक- पीछे हटे चीन, आज लेह जाएंगे आर्मी चीफ

गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए. इसी घटना के बाद से देश में गुस्सा है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद राहुल गांधी का आरोप है कि चीनी सेना हमारी जमीन में घुस गई है और सरकार सो रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here