मरवाही में उपचुनाव के तहत वोटिंग हो रही है. (file photo)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 3 नवंबर को विधानसभा (Assembly) की एक सीट मरवाही (Marwahi) में उपचुनाव (By-election) हो रहे हैं.
मरवाही में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 286 बूथों में मतदान कार्य संपन्न कराए जाएंगे. सुरक्षा में 1400 पुलिसकर्मी और जवान तैनात किए गए हैं. राज्य बनने के बाद पहली बार बिना जोगी के इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं. मरवाही को अजीत जोगी का गढ़ माना जाता था. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,90,907 मतदाता हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 93,694 और 97,209 महिला मतदाता हैं. तृतीय लिंग के 4 मतदाता हैं.
महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा
इस सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. यहां 4211 वोटर पहली बार वोट कर सकेंगे. नया जिला बनने के बाद 6886 मतदाता इस सीट पर बढ़े हैं. विधानसभा क्षेत्र में 286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 126 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. उपचुनाव के दंगल में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं. कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला. इस सीट पर डॉक्टर वर्सेस डॉक्टर का मुकाबला. डॉ केके ध्रुव कांग्रेस प्रत्याशी और डॉ गंभीर सिंह बीजेपी के उम्मीदवार हैं. डॉ उर्मिला मार्को, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से प्रत्याशी हैं. पुष्पा कोर्चे, अबंडकराइड पार्टी ऑफ इंडिया, वीरसिंह नानेश,भारतीय ट्राइबल पार्टी, रीतू पेंद्राम,गोगपा से प्रत्याशी, लक्ष्मण पोर्ते, सर्वजन हिताय पार्टी और सोनमति सलाम, निर्दलीय प्रत्याशी हैं.


