पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.
शिकायत मिला रही थी कि मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिला रहा है. जो मेडिकल स्टोर्स वालों ने रखा है वह दोगुने से भी ज्यादा कीमतों में बेच रहे हैं.
इस मेडिकल स्टोर की शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी. इस मामले में जब जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि शहर में लोगों से लगातार शिकायत मिला रही थी कि मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिला रहा है. जो मेडिकल स्टोर्स वालों ने रखा है वह दोगुने से भी ज्यादा कीमतों में बेच रहे हैं.
मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों से लगातार मिल रही शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा जांजगीर तहसीलदार प्रकाश साहू और पुलिस कि टीम गठित की गई. टीम ने लोगों को ग्राहक बनाकर छत्तीसगढ़ मेडिकल स्टोर मास्क खरीदने भेजा. तब पुलिस को पता चला कि मेडिकल स्टोर का संचालक हरीश सीतलानी साढ़े आठ रुपये का मास्क तीस रुपये में बेच रहा था. साथ ही सैनिटाइजर को भी निर्धारित कीमत से अधिक कीमतों पर बेचा रहा था. कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है. मेडिकल स्टोर के संचालक हरीश सीतलानी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. जंहा से उसे जेल भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें:
भतीजे ने की चाचा की हत्या, सोचा मिलेगा लॉकडाउन का फायदा, मगर हुआ ऐसा…
COVID-19: रायपुर का शास्त्री मार्केट पूरी तरह बंद, बैरिकेटिंग कर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जांजगीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 28, 2020, 8:36 AM IST