झज्जर में पुलिसकर्मी समेत परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव – Haryana jhajjar corona virus positive case policeman wife infected

  • झज्जर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या हुई 6
  • दिल्ली पुलिस के जवान समेत परिवार के 5 लोग संक्रमित

हरियाणा के झज्जर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यहां पर अब एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. झज्जर में दिल्ली पुलिस के एक जवान जहां पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था तो वहीं उसके बाद उसकी मां, पिता, बच्ची और पत्नी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. झज्जर में अभी करीब साढ़े तीन सौ लोगों की कोरोना की रिपोर्ट आनी बाकी है. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने मजदूरों और मंडी में सब्जी विक्रेताओं के सैंपल लिए थे.

मंगलवार को आई पत्नी की रिपोर्ट

दरअसल, पुलिस के जवान की पत्नी की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी, लेकिन जब दोबारा टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिला सिविल सर्जन डा.आरएस पूनिया का कहना है कि पुलिस के जवान की पत्नी की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले निगेटिव आई थी. लेकिन विभाग ने जब दोबारा से सैंपल भेजा तो रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जवान दिल्ली में ड्यूटी कर लगातार अपने घर सुलोधा गांव आता रहा था. उसके संपर्क में आने के बाद मां-बाप, पत्नी व बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गईं. झज्जर जिले में अब कोरोना संक्रमित की संख्या 6 हो गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

रविवार को आया था पहला मामला

झज्जर में कोरोना वायरस का पहला रविवार को आया था. यहां पर एक सब्जी विक्रेता कोरोना संक्रमित पाया गया था. शहर के लाल खानिया मोहल्ला में रहने वाले युवक की दिल्ली की आजादपुर मंडी से जुड़कर हिस्ट्री सामने आई. रात को ही जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के परिवार को सैंपलिंग के लिए सिविल अस्पताल में ले आई.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here