Tuesday, April 16, 2024
HomePoliticsझारखंड की 81 सीटों पर मतगणना आज, एग्जिट पोल ने बढ़ाई सीएम...

झारखंड की 81 सीटों पर मतगणना आज, एग्जिट पोल ने बढ़ाई सीएम रघुबर दास की चिंता

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 81 सीटों पर हुए मतदान का आज फैसला आना है। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। बता दें कि 81 सीटों के लिए चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, एग्जिट पोल पर अगर नजर डालें तो उनके आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह यहां भी जनादेश त्रिशंकु नजर आ रहा है। यानि भाजपा की कुर्सी खिसकते हुए नजर आ रही है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2020 को समाप्त हो रहा है।गौरतलब है कि झारखंड की 81 सीटों पर 65.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 66.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें मिली थीं। जबकि उसके सहयोगी AJSU पांच विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जिसके बाद दोनों दलों ने मिलकर पूरे पांच साल शासन किया है। रघुबर दास झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं।आज जैसे-जैसे परिणाम सामने आते जाएंगे लोगों के दिलों की धड़कने भी तेज होने लगेंगी। सबसे अहम सीट होगी जमशेदपुर पूर्वी। यानि वह सीट जहां से सीएम रघुबर दास स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार चुनावी मैदान में उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया। यहां से रघुबर दास पिछले कई चुनाव से जीतते आए हैं।

इन सीटों पर भी रहेगी जनता की नजर
दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS