झारखंड: देवघर में 19 साल की छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार – rape murder 19 year old girl student jharkhand deoghar mohanpur police tstc

  • छात्रा से साथ रेप, फिर की हत्या
  • लकड़ी के शव को कुएं में फेंका

देवघर के मोहनपुर में एक इंटर की छात्रा का अपहरण के बाद रेप और हत्या का मामला सामने आया है. लड़की की लाश गांव के कुएं से बरामद हुई है. वह बीते दो दिनों से गायब थी. लड़की के पिता ने 28 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

इंटर की छात्रा के साथ रेप

इस सनसनीखेज घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को 19 साल की छात्रा का शव गांव के ही कुएं से बरामद किया गया. घटना की पूरी जानकारी देते हुए देवघर के एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि दो दिन पहले छात्रा के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस संबंध में जब पुलिस ने गांव के राजकिशोर यादव और संतोष यादव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया.

हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका

पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ रेप के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. पहले सिर पर वार कर घायल किया गया, फिर पास के ही कुएं में फेंक दिया. आपको बता दें, मोहनपुर थाना अंतर्गत पिछले एक साल में छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या का यह तीसरा मामला है.

शव मिलने के बाद पिता ने दोनों युवकों पर बेटी को अगवा कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था. छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि पहले उसके साथ रेप किया गया फिर हत्या की गई

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here