मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अचानकमार टाईगर रिजर्व के छपरवा रेंज में चीतल के शिकार का वीडियो सामने आया है. जहां सोनकुत्तों (जंगली कुत्ते)का एक झुंड नर चीतल पर हमला कर देता है और चीतल को नोंच नोंच कर मार देते हैं. फिर अपने शिकार को खा जाते हैं. अचानकमार के जंगलों में पाये जाने वाले सोनकुत्तों का कुनबा काफी तेजी से बढा है. सोनकुत्तों का झुंड अपने से 4 गुना वजनी वन्यजीवों का भी शिकार बड़ी आसानी से कर रहे है. वइन वन्यजीवों के आंतक से आसपास के ग्रामीण और जंगल जाने वाले भी दहशत में हैं.
एटीआर के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा विडियो पहली बार सामने आया है. जिसे छपरवा रेंज में डयूटी पर तैनात एक पैदल गार्ड ने बनाया है. वन्यजीवों का ये विडियो एक-दो दिन पहले का है. हालांकि जंगल मे वन्यजीवों के इस तरह के शिकार के मामले सामान्य तौर पर होते रहता है. वहीं आसपास के लोग जो जंगल आते जाते हो, उन्हें सतर्क रहना होगा. क्योंकि झुंड में ये वन्यजीव बहुत खतरनाक हो सकते हैं. आम लोगों पर भी वे हमला कर सकते हैं. इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. जंगलों में जाने वालों को सावधानी बरतनी होगी.
इसलिए जाना जाता है अचानकमार
गौरतलब है कि मुंगेली जिले की पहचान कहे जाने वाले अचानकमार टाईगर रिजर्व में प्रकृति के कई तोहफ हैं. जंगल के हरे भरे पेड़ पौधों और यहां के वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पर्यावरण प्रेमी लगातार आवाज बुलंद करते हैं. क्योंकि साल, सागौन दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे, जड़ी बूटियों से आच्छादित यह वन लोगों को बहुत लुभाता है. साथ ही बाघों के लिए बहुत ही अनुकूल यह जंगल जिसे टाईगर रिज़र्व तो बना दिया गया, मगर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से जंगल की सुरक्षा को लेकर प्रश्नचिह्न हमेशा लगते रहता है. बताया जा रहा है कि इस टाइगर रिजर्व में पिछले एक साल में जंगली कुत्तों की संख्या 100 के आस-पास पहुंच गई है. हालांकि इसको लेकर कोई स्पष्ट आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Mungeli news today
FIRST PUBLISHED : June 01, 2022, 14:46 IST
Source link

