टिड्डी दल नियंत्रण के प्रयास जारी


टिड्डी दल नियंत्रण के प्रयास जारी


 


भोपाल : गुरूवार, जून 11, 2020, 18:11 IST

प्रदेश में टिड्डी दलों के नियंत्रण के लिये सतत प्रयास जारी हैं। बुधवार 10 जून को जबलपुर संभाग के मण्डला जिले के ग्राम सारा, चिंटूटोला, धुटका, चारगाँव, जामगाँव एवं भालीवाड़ में 4 किलोमीटर लम्बे टिड्डी दल का ठहराव हुआ था। दो फायर ब्रिगेड द्वारा 120 लीटर कीटनाशकों का छिड़काव कर नियंत्रण की कार्यवाही की गई है। एक अन्य टिड्डी दल का ठहराव नैनपुर विकासखण्ड के पांडीवाड़ा एवं तुरूर ग्राम में हुआ, यहाँ पर भी कीटनाशकों का छिड़काव कर नियंत्रण की कार्यवाही की गई।

संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले के अशोकनगर एवं डोंगरा बछार ग्राम में 2 अलग-अलग टिड्डी दल का रात्रि ठहराव पाया गया। नियंत्रण के लिये एक ट्रेक्टर-चलित स्प्रे-पम्प एवं 2 फायर ब्रिगेड द्वारा टिड्डी दल पर रसायनों का छिड़काव किया गया।

सभी जिलों को टिड्डी दलों की सतत निगरानी रखने एवं नियंत्रण के लिये अनुभाग स्तर पर आवश्यक संसाधनों को एकत्रित करने के लिये निर्देशित किया गया है।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here