टिड्डी प्रकोप के नियंत्रण में कोई कोताही ना बरतें : मंत्री श्री पटेल


टिड्डी प्रकोप के नियंत्रण में कोई कोताही ना बरतें : मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : मंगलवार, जून 9, 2020, 22:07 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कलेक्टरों से कहा है कि वे टिड्डी दल के प्रकोप से किसानों की फसलों को बचाने में कोई कोर कसर बाकी ना रखें। उन्होंने बताया कि आज 36 जिलों के कलेक्टरों को टिड्डी प्रकोप से नियंत्रण के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि इस राशि का उपयोग टिड्डी नियंत्रण के लिए  दवाइयां, स्प्रे एवं अन्य कारगर उपायों के लिए कर सकते हैं। नीमच एवं मंदसौर जिले को 6-6 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। मुरैना को चार लाख रुपए की राशि एवं अन्य जिलों को तीन-तीन लाख रुपए की राशि जारी की गई है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here