राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने उसी दिन जिला अस्पताल में टीका लगवाया था. (कॉन्सेप्ट इमेज)
कोरोना टीका (Corona vaccine) लगने के बाद रायपुर अस्पताल की नर्स देवकी की तबियत खराब हुई है. डाक्टरों ने इसे सामान्य बुखार बताया है. इसके साथ ही जिन डाक्टरों की टीका लगने के बाद तबियत बिगड़ी थी वह अब बिल्कुल ठीक हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 20, 2021, 5:42 AM IST
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने उसी दिन जिला अस्पताल में टीका लगवाया था. उन्होंने कहा, टीका लगने के बाद से उन्हें कोई कठिनाई नहीं महसूस हुई है. रायपुर में डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन ने कहा है कि उनको कोरोना टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हो रही है. कुछ लोगों को हल्का बुखार की समस्या थी वह सामान्य सी बात है.
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं से भी ऐसी जानकारी नहीं है कि कोरोना टीका लगने से किसी भी व्यक्ति को परेशानी हुई हो. हम इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
दो दिनों में 10 हजार को ही लग सका टीकाछत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ. प्रदेश भर में इसके लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं. टीकाकरण के दो दिन के सत्र में 19 हजार लोगों की जगह केवल 10 हजार 872 लोगों को टीका लगाया जा सका है. शनिवार को 62 प्रतिशत और सोमवार को 56 प्रतिशत लोगों को ही टीका लगा.

