टैरो राशिफल 15 जून 2020: कुंभ राशि वालों के पूरे होंगे काम, मीन राशि वाले लेंगे अहम फैसला – Tarot horoscope 15 june 2020 today tarot card astrology monday zodiac aaj ka tarot rashifal tarot rashifal in hindi lbs

1- मेष राशि

किसी महिला द्वारा आज के दिन आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज आपके कई अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. साथ ही साथ संतान सुख भी प्राप्त होगा.

2- वृषभ राशि

घर-परिवार द्वारा आपको आराम मिलेगा. परिवार से जुड़ी किसी भी प्रकार की चिंता समाप्त होगी. साथ ही पारिवारिक सहयोग आपके दिन को बेहतर बनाएगा.

3- मिथुन राशि

आज के दिन आप किसी प्रकार के वाद-विवाद में घिर सकते हैं. छोटी बात बहुत बड़ी बन सकती है जिससे आपको क्रोध आएगा. गुस्से को नियंत्रित करके तनाव से बचने की कोशिश करें.

4- कर्क राशि

आज के दिन आप अपने जीवन से जुड़ी कई चीजों को नियंत्रण में ला सकते हैं. यदि आपने किसी कार्य की प्लानिंग की है तो उसमें सफलता प्राप्त होगी. मनचाही इच्छाएं पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी.

आर्थिक राशिफल 15 जून 2020: 9 राशियों के लिए आज बेहतर दिन, जानिए किसके लिए खराब

5- सिंह राशि

आज के दिन आपको स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है. किसी प्रकार का विश्वासघात न हो इस बात से सतर्क रहना होगा. वाहन के प्रयोग में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है.

6- कन्या राशि

जीवन के अगले पड़ाव तक पहुंचने से जुड़े तमाम अहम फ़ैसले ले सकते हैं. भविष्य से जुड़े निर्णय आपके सटीक और सफल होंगे. आज के दिन आपको पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा. आज आप भविष्य से जुड़ी रणनीति तैयारी कर सकते हैं.

7- तुला राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात आपके लिए बहुत सुखद होगी. साथ ही साथ एक पुराना रिश्ता दोबारा शुरू होगा जो मन में एक अलग उत्साह लेकर आएगा. आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. आज के दिन अच्छी ख़बर भी प्राप्त होगी.

8- वृश्चिक राशि

अचानक मिली खुशखबरी आपके दिन को शुभ बना देगी. आज एक ऐसी बात होगी जो कि आपके मन में अलग उत्साह ले आएगी. हो सकता है किसी बिछड़े हुए अपने से बातचीत फिर से शुरू हो जाए. मन में उत्साह और उमंग भरा रहेगा.

करियर राशिफल 15 जून 2020: इस राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से होगा नुकसान, रुकेंगे काम

9- धनु राशि

आपके जीवन में गति आएगी और आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. काफी दिनों से जो स्थिरता थी उसमें गतिविधि आने से आप अच्छा महसूस करेंगे. यात्रा से जुड़े कोई निर्णय आप ले सकते हैं.

10- मकर राशि

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है. आज परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने से पहले विचार करना जरूरी है. किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करें.

11- कुंभ राशि

आपके जीवन में बदलाव का समय आ रहा है. आज के दिन आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और कार्यों को सराहा जाएगा. आप में से कई लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

लव राशिफल 15 जून 2020: मिथुन राशि वालों की हो सकती है तकरार, वाणी पर रखना होगा लगाम

12- मीन राशि

आज के दिन आप भविष्य को लेकर कोई अहम फ़ैसला सकते हैं. आप अपने भविष्य की प्लानिंग अच्छे से कर पाएंगे और साथ ही साथ आपकी दूरदर्शिता आपके काम आएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here